फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलका बाजार में कुतों का आतंक, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। तेलका बाजार में लावारिस कुत्तों का आतंक है। इसके चलते स्थानीय लोग खौफ में हैं। हालात ऐसे है कि अब अभिभावक अपने बच्चों को अकेले बाजार भेजने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक करीब दस लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। हालांकि इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है। मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। गौरतलब है कि तेलका बाजार में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। लोग यहां खरीदारी इत्यादि करने के लिए पहुंचते है। मगर पिछले कुछ दिनों से यहां लावारिस कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। लावारिस कुत्ते कहीं उन्हें नुकसान ना पहुंचाए, के लिए वे घरों में दुबकने पर मजबूर है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लेखराज, विपन कुमार, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, प्रीतम चंद, लाल सिंह, रवि कुमार और बंटी सिंह ने बताया कि लावारिस कुत्तों के आतंक के चलते उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें