फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 41 विद्यार्थी

Fri, 24 Oct 2025 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में चंबा जिला के 41 छात्र और छात्राएं में अपना दमखम दिखाएंगे। शिमला के जुब्बल बाल विद्यालय में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 26 अक्तूबर से शुरू होगी। सहायक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें कोहाल स्कूल से चार, पुख्तला से एक, संधी स्कूल से तीन, ग्रंगड़, भांदल, पुखतला, ,जडेरा, झज्जाकोठी, किहार, गरनोटा, कीड़ी, जुंगरा, टुंडी, करसाल, मलाल, सरार, बघेईगढ़, थल्ली, सिढ़कुंड, चनेड़, मसरूंड, जुनांस और ओड़ा से स्कूली छात्र-छात्राओं का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें