एक पंचायत समिति सदस्य भी भी निर्विरोध चयन, शांमिपूर्ण हुए चुनाव : डीसी
बोले- चुनाव के तीनों चरणों में 81.01 प्रतिशत दर्ज किया गया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 26, 28 और 30 मई को शांतिपूर्ण ढंग से हुए।
31 मई को मतगणना के उपरांत सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही। कहीं भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में लगभग 3800 कर्मचारियों, 700 पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले में तीनों चरणों में 81.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 77.03 और महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 84.39 रहा। सर्वाधिक मतदान विकास खंड तीसा में लगभग 85 प्रतिशत रहा। सबसे कम मतदान विकास खंड भरमौर में लगभग 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कुल 3,30,882 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 1,60,714 पुरुष और 1,70,108 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 400 वार्ड सदस्य, 7 उपप्रधान, 4 पंचायत प्रधान और 1 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने विकासखंड सलूणी की पंचायत करवाल को निर्विरोध चुनने पर बधाई दी। उन्होंकहा कि पंचायत को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 7,807 उम्मीदवारों ने भाग लिया। चुनाव परिणामों के उपरांत 18 जिला परिषद सदस्य, 135 पंचायत समिति सदस्य, 319 पंचायत प्रधान, 319 उपप्रधान और 1,793 वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं।