फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी-रोटी की जुगत करने गए 400 लोग जिला ऊना और पंजाब में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला(चंबा)। रोजी रोटी की जद्दोजहद इंसान की जान पर भारी पड़ती दिख रही है। उपमंडल भरमौर की आधा दर्जन गैर जनजातीय दर्जा प्राप्त पंचायतों के लोग चार माह पहले प्रदेश के ऊना और पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्रों में घास कटाई के काम को गए थे।
विज्ञापन

लेकिन, प्रदेश में लॉक डाउन होने से इन लोगों की घर वापसी जल्द होती नहीं दिख रही है। ऐसे में बाहरी जिलों में रोजी-रोटी की जुगत के लिए निकले क्षेत्र के 400 के करीब लोग और परिवार फंसकर रह गए हैं। इन लोगों को अब भरमौर विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों से ही उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार विस क्षेत्र भरमौर के तहत गैर जनजातीय क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोग परिवार के साथ घास कटाई के काम के लिए ऊना और पंजाब की तरफ जाते हैं। अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक ये लोग घर वापसी कर लेते हैं।
विज्ञापन

मगर वर्तमान समय में कोरोना वायरस का खौफ होने से हिमाचल में कर्फ्यू लगा है। अब इन रोजी रोटी के जुगाड़ के लिए गए लोगों को घर वापसी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
कर्फ्यू के चलते इतने भारी संख्या में लोगों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। वहीं दूसरी ओर दिसंबर माह में पड़ी छुट्टियों के बाद बच्चों को अपने साथ लेेकर गए हैं। ऐसे में इन लोगों ने घर वापसी के लिए स्थानीय विधायक और पंचायत प्रधानों से मांग उठाई है।
भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि उन्हें विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने इस बारे में सूचना दी है। इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात हुई है। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार से इन लोगों के जल्द पलायन के संबंधी बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें