फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भंजराडू-भड़कवास सड़क पर 40 मीटर की चढ़ाई जान लेने पर उतारू

Thu, 21 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंएबा के भंजराडू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर सड़क के बीच खड़ी पिकअप।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल के भंजराडू-शहवा-भड़कवास सड़क पर 40 मीटर की खड़ी चढ़ाई लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। आलम यह है कि इस प्वाइंट पर खड़ी चढ़ाई के कारण अब तक दो हादसों में छह लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ चुका है। बीते मंगलवार भी सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी इस प्वाइंट पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत खजुआ की प्रधान पूजा कुमारी, जुंगरा प्रधान हरदेई, पूर्व प्रधान देवराज, बीडीसी सदस्य सुभाष, ग्रामीण रमेश कुमार, लालचंद, नंदलाल और कर्म सिंह ने बताया इस समस्या के हल की मांग की है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार 40 मीटर हिस्से पर सड़क की खोदाई कर इसे समतल करने की मांग उठाई जा चुकी है। बावजूद अभी तक विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पैरापिट का नामोनिशान तक नहीं हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि मामला ध्यान में है। आगामी दिनों में विभागीय टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेकर उचित कदम उठाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें