चंबा। जिला चंबा में भूतपूर्व सैनिक कोटे से जेबीटी अध्यापकों के 39 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से काउंसलिंग तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विभाग के मुताबिक 11 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद अध्यापकों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथि में काउंसलिंग में न पहुंचने वाले पात्र अभ्यर्थियों की दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग की ओर से तमाम जानकारी वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। गौरतलब है कि इन अध्यापकों की नियुक्ति होने से जिले के सरकारी स्कूलों को नए शिक्षक मिलेंगे। इससे पढ़ाई व्यवस्था ओर बेहतर होगी। साथ ही एक-एक शिक्षकों के सहारे चल रहे स्कूलों को शिक्षक मिलेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि दस नवंबर को विभाग के कार्यालय में काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वे तमाम प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत करें।