चंबा। अब नया बस अड्डा चंबा के मुख्य गेट के बाहर टैक्सियां खड़ा करने वाले चालक नपेंगे। इस संदर्भ में आरएम चंबा शुगल सिंह ने टैक्सी चालकों को हिदायत दी है।
टैक्सी चालक अगर दोबारा ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी। दरअसल, निगम को शिकायत मिली कि कुछ लोग बसों से सवारियां उतारकर टैक्सियों में भरते हैं। इससे निगम को सवारियां कम मिल रही हैं। साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बहरहाल, ऐसे टैक्सी चालकों पर निगम की ओर से शिकंजा कस दिया गया है। बीते दिनों पुलिस टीम के साथ संयुक्त नाकाबंदी के दौरान टैक्सी चालकों को निर्देश भी दिए गए। पुलिस टीम की ओर से भी टैक्सी चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्य द्वार के पास गाड़ी न लगाएं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली थी। नाका लगाकर टैक्सी चालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।