चंबा। जिले में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए विभिन्न विकास खंडों में 3813 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए सेक्टर, पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारी नियुक्त किए हैं। विकास खंड भरमौर में 464, भटियात 766, चंबा 536, मैहला 521, पांगी 295, सलूणी 632 और तीसा में 599 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिले में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से करवाने के लिए 57 सेक्टर, 396 सहायक निर्वाचन, 824 पीठासीन और 2536 मतदान अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। संवाद