फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 38 बेरोजगार युवाओं को मिली निजी कंपनी में नौकरी

Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सुंडला और तीसा क्षेत्र के 38 बेरोजगार युवाओं को तीन दिन में निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित परिसर साक्षात्कारों के जरिये बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख हुए हैं। निजी कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर सुरक्षा कर्मियों के पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी दी है। अब कंपनी की ओर से युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। बेरोजगार युवा अब निर्धारित स्टेशनों में जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार जिला रोजगारा कार्यालय चंबा के सौजन्य से रोजगार उप कार्यालय सुंडला और तीसा में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए। सुंडला में 25 और तीसा में 13 युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने परिसर साक्षात्कार के बाद चयनित किया। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भविष्य में भी परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें