फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 3600 श्रद्धालु हड़सर से कैलाश दर्शन के लिए रवाना

Sun, 13 Sep 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हेली टैक्सी के 74 फेरे, 384 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और 360 लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 में रविवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। शाम छह बजे तक करीब 3600 श्रद्धालु हड़सर से पैदल यात्रा कर पवित्र मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना रहा।
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। रविवार को हेली टैक्सी के कुल 74 हवाई फेरे हुए। इनमें भरमौर से गौरीकुंड के लिए 384 श्रद्धालुओं ने उड़ान भरी, जबकि गौरीकुंड से भरमौर के लिए करीब 360 श्रद्धालु हेली टैक्सी से लौटे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली से मणिमहेश वाया कलाह पैदल यात्रा मार्ग से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। रविवार को शाम चार बजे तक इस मार्ग से चार श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश कैलाश की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हड़सर मार्ग के साथ हेली टैक्सी सेवा के माध्यम से भी श्रद्धालु कम समय में गौरीकुंड पहुंचकर आगे की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें