फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 35 गांवों में अंधेरा, आठ मार्ग बंद, सात ट्रांसफार्मरों को बहाल करने में जुटीं टीमें

Sun, 12 Oct 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में गत दिनों हुई बारिश के बाद व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। सात ट्रांसफार्मर बंद होने से अभी भी जिले के करीब 35 गांवों में अंधेरा पसरा है जबकि, आठ मार्ग अभी भी बंद है।
विज्ञापन

शनिवार को तीन संपर्क मार्गों को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब तीन दिनों तक बारिश हुई थी। इससे व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। अब प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद से जिला की ऊंची पहाड़ियों में हिमपात से निचले क्षेत्रों में ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें