चंबा चौगान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में मंगलवार को फुटबाल ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से करीब 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान चंबा की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। एडीपीओ चंबा योगेश चौणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।