चंबा। जिला चंबा में जेबीटी अध्यापकों के इंतजार में बैठे सरकारी स्कूलों के नौनिहालों के लिए राहत की खबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पूर्व सैनिक कोटे से बैचवाइज आधार पर जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
33 जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति के बारे में निर्देशित किया है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इन नव नियुक्त अध्यापकों को स्कूल स्टेशन जारी नहीं किए गए हैं। इस बारे में विभाग दोबारा आदेश जारी करेगा। जानकारी के अनुसार अक्तूबर 2023 में पूर्व सैनिक कोटे से 33 पद भरने को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया हुई थी। अब विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। नव नियुक्ति जेबीटी अध्यापकों में अनिल कुमार, पूजा गुलेरिया, रेखा कुमारी कटोच, माल्ती, शबनम, रिंपी देवी, अंजना कुमारी, शालिनी राणा, शिवानी, रेखा कुमारी, प्रवीण निशा, संजीव कुमार, नीना कुमारी, स्वाति, टेक चंद, निशा कुमारी, शालू, शबनम, सप्पू, दीपक गुप्ता, ज्योति ठाकुर, सीमा देवी, संदीप सिंह, विशाल सिंह, विनोद कुमार, दलेर सिंह, गौरव, संजीव कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, मनोरमा देवी, और शिवानी भकल शामिल हैं।
प जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद ने बताया कि पूर्व सैनिक कोटे से बैचवाइज आधार पर 33 जेबीटी शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन्हें स्कूल स्टेशन दिए जाएंगे।