फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच लाख कीमत की 3.55 क्विंटल जड़ी-बूटियां ले जा रहे थे तस्कर

Mon, 15 Jul 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रतिबंध के बावजूद जंगल से अवैध रूप से तस्कर 3.55 क्विंटल पांच प्रकार की जड़ी-बूटियों को चोरी कर ले जा रहे थे। इन्हें वन विभाग की टीम ने रविवार को बघेई वन बीट के जंगल में पुलिस के सहयोग से दबोच लिया।
विज्ञापन

इनमें एक तस्कर को उसी समय दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में वन विभाग की टीम सोमवार को भी डटी रही। उसके ठिकाने पर विभाग की टीम ने दबिश दी। पकड़ी गईं जड़ी-बूटियों में पाषाण भेद 139 किलो, कौड़ 23.5 किलो, मुश्कवाला 54 किलो, वन ककड़ी 15 किलो और भूत केसी 123 किलो हैं। ये जड़ी-बूटियां पकड़ी गई बोरियों में एक साथ भरी गई थीं। इनकी कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। जब विभाग ने सभी जड़ी-बूटियों को अलग कर उनकी पहचान की तो अलग-अलग जड़ी-बूटियां बरामद हुई हैं। ये जंगल से अवैध रूप से निकाली गई हैं। वन विभाग की तरफ से चांजू ब्लॉक में जंगली जड़ी-बूटियों को निकालने पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके ये तस्कर जंगल में जाकर अवैध रूप से जड़ी-बूटियों को निकाल रहे थे। बरसात के मौसम में इन जड़ी-बूटियों को निकालने के लिए विभाग की ओर से सख्त मनाही है।

जड़ी-बूटियों की तस्करी को लेकर जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली तो वन रक्षकों की टीम पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। रविवार रात को संयुक्त टीम ने दो तस्करों को जड़ी-बूटियों के साथ पकड़ा। इनमें एक तस्कर फरार हो गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया गया है। भागने वाले तस्कर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार को दिन भर बघेई जंगल में डटी रही। पकड़े गए दूसरे आरोपी से भागने वाले की पहचान करके उसके ठिकाने पर जाकर भी दबिश दी।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि बघेई वन बीट के जंगल में पकड़ी गई जड़ी-बूटियों की मात्रा 3.55 क्विंटल निकली है। इसमें पांच प्रकार की जड़ी-बूटियां शामिल हैं। इन्हें अवैध रूप से जंगल से निकाला गया है। भागने वाले तस्कर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें