फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 32 स्कूलों को जल्द मिलेंगे अपने भवन

Mon, 25 Sep 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 32 प्रारंभिक स्कूलों को अपने भवन नसीब होंगे। इनमें 18 प्राथमिक और 14 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 86.50 लाख का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

जिला के 32 स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई निजी भवनों में चल रही है। दो-दो कमरों में पढ़ाई करवाई जा रही है। इस कारण विद्यार्थियों समेत अध्यापकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो अध्यापक आंगन में खुले आसमान तले की कक्षाएं लगाने को मजबूर होते हैं। बारिश होने पर बच्चों की पढ़ाई भी ठप रहती है।
अब शिक्षा विभाग ने 46.50 लाख प्राथमिक और 40 लाख माध्यमिक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए जारी किए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालयों के भवनों में दो कमरे, शौचालय, रसोई और माध्यमिक विद्यालयों के भवनों में तीन कमरे, शौचालय, रसोई का प्रावधान है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास का कहना है कि 32 स्कूलों के लिए 86.50 लाख का बजट जारी किया है। भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें