चंबा। जिले में सोमवार को 32 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि, 26 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में मौजूदा समय में कोरोना के 212 सक्रिय मामले बचे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए लोगों को तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड नियमों की पूरी तरह से पालना करनी होगी।