फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे अपने भवन

विज्ञापन
32 Anganwadi centers will get their buildings
विज्ञापन
चंबा। जिले में निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अब अपने भवन मिलेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 32 भवनों के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रत्येक आंगनबाड़ी के भवन निर्माण के लिए सात लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र में एक हॉल, किचन, टॉयलेट और बरामदा बनेगा। साथ ही भवन तैयार होने के बाद जहां वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी, वहीं बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए स्टडी मैटेरियल और झूलों का भी प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला चंबा में वर्तमान में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 306 विभाग के अपने भवनों में चल रहे हैं जबकि, 313 अन्य सरकारी भवनों में कार्यान्वित हैं। इसके अलावा 876 केंद्र निजी और किराये के भवनों में चल रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सलूणी परियोजना के तहत ताही, किलोड़, छुद्रा-1, पुखरोग, लंगोई, घनेत्रा, मदपनिहार, चकोत्तर, बनेटू, छुद्रा-2, जंद्रेड़ा, बाड़ी, गुलेल, हुलारा, चंबा परियोजना के तहत हतोडा, मेहगल, जखडूई, धार, मैहला परियोजना के तहत धरवेटा, गडियाड़ा, चंगरेटा, चुवाड़ी परियोजना के तहत अघारणी, लाहड़ छाना, डुगली, चंदरेटा, गोला, घरोटी, हलदेहड़, गोदरा, कुड्डी, बलवास और साहरन के भवनों के लिए प्रस्ताव भेजा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राणा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है। कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद इन आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें