फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूंर स्कूल में शिक्षकों की कमी से 40 विद्यार्थियों ने छोड़ा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रावमापा कूंर में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल से विद्यार्थी अन्य स्कूलों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत कूंर के उपप्रधान सुदेश कुमार ने उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी साल करीब चालीस विद्यार्थियों ने छतराड़ी स्कूल का रुख कर लिया है। स्टाफ की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने भले ही स्कूल खोल दिया। मगर स्टाफ की व्यवस्था करना सरकार भूल गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द उक्त स्कूल में स्टाफ की तैनाती की जाए। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानियां न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें