फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिला में होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 16 और 19 को आवेदन
विज्ञापन

जिले भर में 19 को होंगी ग्राम सभाएं, इससे पहले 16 को लगेंगे विशेष शिविर
शिविर के अलावा ग्राम सभा की बैठक में आवेदन कर सकेंगे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले का 283 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं होंगी। जिला प्रशासन की ओर से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्राम सभा की तिथि 19 फरवरी को निर्धारित की गई है। विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लाभार्थियों का चयन और अनुमोदन किया जाएगा। विशेष ग्राम सभा से पहले समस्त पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाने हैं। इसके लिए तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। इस शिविर के दौरान कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर आवेदन भी लिए जाएंगे। यदि शिविर के दौरान कोई भी किसान आवेदन करने से चूक जाता है तो 19 फरवरी को होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठक में अपना आवेदन जमा करवा सकता है।
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का आगाज किया गया है। योजना में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रुपये हर साल दिए जाने हैं। दो हेक्टेयर या इससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। छह हजार की राशि तीन किश्तों में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिला पंचायत अधिकारी संजीव ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उपायुक्त के निर्देशों पर 19 फरवरी को विशेष ग्राम सभाएं करवाई जाएंगी। ग्राम सभाओं से पहले 16 फरवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जहां योजना की जानकारी किसानों को दी जाएगी। शिविर में किसान मौके पर आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें