फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसौरगढ़ पंचायत में जांचा 270 लोगों का स्वास्थ्य, बांटी दवाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
जसौरगढ़ में जांचा 270 लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन

एनएचपीसी ने सीएसआर योजना के तहत शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। बैरा स्यूल पावर स्टेशन सुरंगाणी ने ग्राम पंचायत जसौरगढ़ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 270 स्थानीय लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया। शिविर में ईसीजी जांच, ब्लड टेस्ट और बीपी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। परियोजना चिकित्सालय के डॉ. कुंदन लाल, उप महाप्रबंधक डॉ. अर्चना वरिष्ठ डीसीएमओ ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में पंचायत प्रधान और अन्य स्थानीय लोगों ने चिकित्सा कैंप में सेवाएं दी। शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें