फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवाड़ी में 69 दिन बाद खत्म हुआ जन आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी में मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन

प्रशासन और सरकार की अनदेखी को लेकर लोगों में था गुस्सा, नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म किया
69 दिन चला आंदोलन, छह दिन से आमरण अनशन, मगर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी और नेता
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। धर्मशाला में जयराम सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर जन आभार रैली से दूर चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में लोग मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ वीरवार को सड़क पर उतर आए। मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 69 वें दिन भी जारी रही। मगर सरकार ने आज तक इन लोगों की मांगों को लेकर गौर नहीं किया। इस दौरान दो युवाओं का आमरण अनशन वीरवार को छठे दिन में पहुंच गया। दो माह से यह आंदोलन चुवाड़ी में चल रहा था। स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक जन एकता अधिकार मंच मांगों को रख चुका था। मगर आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। आलम यह रहा कि स्थानीय प्रशासन और विधायक भी मंच के पदाधिकारियों की बात सुनने तक नहीं पहुंचे। जन एकता जनाधिकार के बैनर तले वीरवार को लोग चुवाड़ी में सड़क पर उतरे। कानून एवं व्यवस्था को बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके बाद नायब तहसीलदार विनोद टंडन ने लोगों को सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद जूस पिला कर अनशन खत्म किया गया। मंच के संयोजक निर्मल पांडे और सह संयोजक डिंपल शर्मा ने मांगों को मनवाने को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन को रोका गया है। कहा कि जल्द ही सकारात्मक पहल न हुई तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें