फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र भरमौर की चोटियों में एक फीट तक ताजा हिमपात, तापमान में गिरावट
निचले क्षेत्रों में देर शाम बारिश होने से किसानों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूूूरो
चंबा। जिले की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी के बाद मंगलवार देर शाम जिले के निचले इलाकों में बारिश ने लोगों को भिगो कर रख दिया। सायं चार बजे के करीब हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदलते मिजाज को देख कर प्रशासन ने पहले ही लोगों को आगाह कर दिया गया था।
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र पांगी के साच पास, परमार भटोरी, हुड़ान भटोरी, चैहणी धार, सुराल भटोरी और नाग टेंटे धार में मंगलवार को चार ईंच ताजा हिमपात हुआ। वहीं, भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कैलाश, चौबिया, गुगति काली छौहं बडग्रां, घटोहर, कुवारसी, जालसू जोत में भी सोमवार देर रात से रुक-रुक कर बर्फबारी होने का क्रम बदस्तूर जारी रहा। भरमौर की ऊपरी चोटियों में अमूमन एक फीट तक बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में मंगलवार शाम के समय यकायक मौसम ने करवट बदली। मौसम के करवट बदलते ही बारिश का क्रम जारी हो गया। जिले में मंगलवार को हुई बारिश के बाद ठंड पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबक गए हैं। किसानों में कपिल कुमार, नारायण सिंह, दिलीप कुमार, प्रभिया राम, मनोज कुमार, कन्हैया राम ने बताया कि निचले क्षेत्रों में किसानों ने खेतों में गेंहू की बिजाई की गई थी। ऐसे में अब बारिश हो जाने से किसानों को बढ़िया गेहूं की फसल होने की उम्मीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें