फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में महिला आईटीआई चंबा बनीं विजेता

विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में मंगलवार को हुई। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि महिला आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने शिरकत की। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में महिला आईटीआई चंबा, आईटीआई चंबा, आईटीआई कोटी, मिलेनियम आईटीआई सरू, बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

प्रतिभागियों ने सबसे पहले मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। मंगलवार को वॉलीबाल का मैच पहला प्राइवेट मिलेनियम आईटीआई सरू और सरकारी आईटीआई कोटी के बीच खेला गया। इसमें मिलेनियम आईटीआई सरू विजेता रही।
विज्ञापन


वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनाम महिला आईटीआई चंबा के बीच खेला गया। इसमें महिला आईटीआई चंबा ने बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ को हराया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला आईटीआई पुरुष चंबा बनाम आईटीआई चंबा के बीच खेला गया। इसमें महिला आईटीआई की टीम विजेता रही।

इस मौके पर जिला आईटीआई चंबा के वरिष्ठ इंस्ट्रक्टर अनिल कुमार, संतोष, उषमा देवी, हरविंद्र कौर, कांता देवी, बाथरी पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश टंडन सहित अन्य रहे। अपने संबोधन में महिला आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने युवतियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता मेें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवाओं को अपने शारीरिक, मानसिक विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसलिए खेलों को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। कार्यक्रम के आरंभ में बट्ट आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें