फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का विरोध देख पुलिस बल की मौजूदगी में लगाया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा।

विज्ञापन

चंबा शहर के बनगोटू मोहल्ला में लोगों के विरोध के चलते विद्युत कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाया। हालांकि ट्रांसफार्मर लगाते समय लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस को देख लोग शांत ही रहे। यहां विद्युत बोर्ड ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया। लोगों का कहना है कि यहां पहले से ही 400 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। कहा कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होता रहता है। साथ ही इसकी आवाज से भी परेशानी होती है। इसी को लेकर ग्रामीण दूसरे ट्रांसफार्मर को लगाने का विरोध कर रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते विद्युत कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुलिस बल की सहायता ली। उनकी मौजूदगी में ही ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। बिजली बोर्ड का कहना है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से अकेडमिक ब्लॉक में बिजली की सप्लाई के लिए 250 केवी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए करीबन 12 लाख की राशि बोर्ड के पास जमा करवाई है। इसके बाद बोर्ड कर्मचारियों की ओर से ट्रांसफार्मर के लिए बनगोटू मोहल्ला में स्थापित 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर के साथ ही इस ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस बल की सहायता ली गई।
विज्ञापन

....
मेडिकल कॉलेज को दी जाएगी सप्लाई
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि बनगोटू मोहल्ले में ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। विरोध को देखते हुए पुलिस बल की सहायता ली गई ताकि कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। यहां से मेडिकल कॉलेज को सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें