फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक पेंशन के लिए डाकघरों में खाता खुलवाएं : आरती

विज्ञापन
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। कल्याण विभाग वीरवार को ग्राम पंचायत बाथरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर असीम योजना के तहत खासकर दिव्यांग लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया। तहसील कल्याण अधिकारी डलहौजी आरती खन्ना ने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन 700 रुपये प्रतिमाह प्रदान करती है। जबकि दिव्यांगों को 40 से 69 प्रतिशत तक के अपंग पात्रों को 700 रुपये और 70 प्रतिशत से अधिक अपंगता वाले पात्र दिव्यांगों को और 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 1250 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाती है। तहसील कल्याण अधिकारी डलहौजी ने कहा कि जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है अगर उन लोगों के डाकघरों में खाते नहीं खुले हैं तो वह शीघ्र खाता खुलवाकर तहसील कल्याण अधिकारी और जिला कल्याण अधिकारी को अपना खाता संख्या शीघ्र उपलब्ध करवाएं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन डाकघरों के माध्यम से ही वितरित की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए समय-समय पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर डाकघर बाथरी के अधिकारी रवि कुमार ने डाकघरों में खाता खोलने की प्रक्रिया के अलावा अन्य जानकारी भी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें