फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए शुरू की जाए बस

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए क्षेत्र के लोगों ने दोपहर बाद बस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों के अनुसार बस सेवा न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। जानकारी के अनुसार तेलका क्षेत्र से कई लोगों को शाम के समय चंबा की ओर जाना पड़ता है। मगर कोई भी बस सेवा न होने के कारण लोगों को मजबूरन टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ती है। इसके लिए लोगों को अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ता है। इससे लोगों को चूना लगता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तेलका में राजकीय महाविद्यालय, हिमाचल ग्रामीण बैंक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को शाम के समय घर जाने के लिए या तो पैदल सफर तय करना पड़ता है या फिर टैक्सी और निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है। अशोक कुमार, राजेश कुमार, शिव कुमार, कर्म चंद, प्रेमराज, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, चमन सिंह, हेमराज, जोगिंद्र सिंह, सुरेश कुमार, रतन सिंह, विक्रम सिंह, कुलदीप कुमार और दीपराज का कहना है कि उन्होंने कई बार एचआरटीसी प्रबंधन से झौड़ा से चंबा के लिए निगम की बस चलाने की मांग की है। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। लोगों ने विभाग से मांग की है कि चंबा से दोपहर बाद सुंडला के लिए बस चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें