फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहरी पंचायत में विकास के नाम पर करोड़ों का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी(चंबा)। भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत काहरी के तहत आते वार्ड बन्नी, दुमेला और कुलवाड़ा में भू संरक्षण के कार्यों में करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला हुआ है। वर्ष 2009 से लेकर अब तक यहां चार दर्जन से भी अधिक भू संरक्षण के कार्य हुए हैं लेकिन ये कार्य कागजों तक ही सीमित रह पाए हैं। धरातल पर दूर-दूर इन विकास कार्यों का नामोनिशान नहीं है। इसके तहत क्रेट वर्क, वाटर टैंक, कूहल व पैदल रास्तों का निर्माण होना था। समितियों के माध्यम से इन कार्यों को करवाया जाना था। लेकिन बजट का प्रावधान होने के बावजूद कार्य पूरे नहीं हुए। सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी हासिल करने के बाद उत्तम, ओम प्रकाश, नंद लाल कस्तूरी लाल, छिंजू राम, दुनी चंद, अशोक कुमार, काशी राम ने यह खुलासा किया है। इन लोगों का कहना है कि उक्त वार्डों में यह कार्य होने थे। कुछ लोगों ने अपने ही स्तर पर पंचायत से प्रस्ताव लेकर भू संरक्षण विभाग को कार्यों को करवाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें भू संरक्षण विभाग द्वारा बजट की व्यवस्था की गई। कुछेक लोगों ने एक समिति का गठन कर कार्यों को करने की स्वीकृति प्रदान की थी। इन लोगों का कहना है कि भू संरक्षण विभाग व समिति के लोगों की सांठ-गांठ बढ़िया है। ऐसे में कार्य कागजों में ही हुए जबकि धरातल पर इन कार्यों का नामोनिशान नहीं है। इन कार्यों को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया है। इन कार्यों के लिए जहां भू संरक्षण विभाग द्वारा बजट जारी किया गया तो वहीं प्रशासन भी ऐसे कार्यों के लिए बजट की व्यवस्था करता है। इन लोगों का कहना है कि इस पूरे गड़बड़झाले में जहां स्थानीय लोग संलिप्त है तो वहीं बड़े अधिकारियों की भूमिका भी अहम है। गठित समिति ने उक्त लोगों के नाम से ही विकास कार्यों के लिए जारी हुए पैसे निकलवा लिए। इन लोगों का यह भी कहना है कि भू संरक्षण अधिकारी से लेकर एडीओ व जेई व स्थानीय लोगों की समिति के लोग भी इस घोटाले में शामिल हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


गहनता से की जाएगी छानबीन : वाईआर चौहान
उपमंडलीय भू संरक्षण अधिकारी वाईआर चौहान का कहना है कि उन्हें ज्वाइन किए हुए छह माह का समय ही हुआ है। इस बारे उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें