अमर उजाला ब्यूरो
कियाणी(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में सेंट्रल जोन अंडर-14 खेेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान चंपा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जोन के 49 स्कूलों के 421 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होने के बाद 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें पल्यूर स्कूल के शमाऊन ने पहला, शेर अली ने दूसरा और कोलका के बादल ने तीसरा स्थान झटका। मुख्यातिथि चंपा देवी ने बच्चों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर खेल प्रभारी जन्म सिंह, जितेश्वर सूर्या, मुख्य जिला पर्यवेक्षक परीक्षित शर्मा आदि मौजूद रहे।