फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों का होगा मीजल्ज रूबेला बैक्सीन टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा के सौजन्य से उपायुक्त कार्यालय में डीटीएफआई की बैठक हुई। बैठक में सीएमओ डॉ. विनोद शर्मा ने मीजल्ज रूबेला वैक्सीन अभियान की जानकारी दी, जो 16 अगस्त से 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पांच वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों का मीजल्ज रूबेला वैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से आए डॉ. अक्षय व्यास ने बताया कि सभी स्कूलों से बच्चों की लिस्ट मांग ली गई है। साथ ही वैक्सीन करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल से एक वालंटियर टीचर शामिल होगा। 200 बच्चों पर एक टीम वैक्सीनेसन की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम कमल ने बताया कि संघन अतिसार नियंत्रण पखवाड़ा 12 जून से 24 जून तक चलाया जा रहा है। इसके तहत आशा वर्कर पांच वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को घर में जाकर दो-दो पैकेट ओआरएस बांटेगी। साथ ही उसको बनाने की विधि भी अभिभावकों को बताएगी। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बैठक में उपस्थित आईपीएच विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पेयजल टैंकों व अन्य स्रोतों की नियमित रूप से साफ सफाई करवाएं। साथ ही पेयजल की जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें