फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 31 स्टाफ नर्सों ने किया ज्वाइन

Sat, 22 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में सरकार ने प्रबंधन की मांग पर 40 स्टाफ नर्सों के निकाले थे ऑर्डर
विज्ञापन

अब वार्ड सहित ऑपरेशन थियेटर में मरीजों को मिलेंगी और भी बेहतर सेवाएं
काफी समय से स्टाफ नर्सों की तैनाती को लेकर सरकार से की जा रही थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सरकार ने 40 स्टाफ नर्सों को तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 31 नर्सों ने चंबा में ज्वाइन भी कर लिया है। अन्य नर्सों के जल्द ज्वाइन करने की उम्मीद है। उनके आने से वार्ड, ओटी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्टाफ नर्सों की तैनाती को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से भी संवाद किया था। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में स्टाफ नर्सों की मुख्य भूमिका रहती है। आपातकालीन कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थियेटर में दिन और रात के समय स्टाफ नसों की ड्यूटी लगती है। ऐसे में उनकी कमी होना मरीजों के इलाज में बाधा डाल सकती है। कहने के लिए मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों के 100 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें 50 फीसदी खाली चल रहे थे। इन्हें सरकार ने अब भरना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नजर आएगा। जिन नर्सों ने ज्वाइन किया है, प्रबंधन ने उन्हें मरीजों के इलाज की ड्यूटी में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्सों की चंबा में सरकार ने तैनाती की है। मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें