फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी और तीसा के 300 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

Tue, 04 Jul 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी और चुराह के 300 दसवीं पास शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से 10 और 11 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय तीसा और सुंडला में परिसर साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

चयनित बेरोजगारों को कंपनी की ओर से बेहतर वेतनमान प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 10 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय तीसा में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड शाहतलाई की ओर से परिसर साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसी कंपनी प्रबंधन की ओर से 11 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। कंपनी 300 पदों पर भर्ती करेगी। साक्षात्कारों के लिए आवेदकों की योग्यता दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण और आयु 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले युवाओं को 16,500 रुपये से 18,500 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के साथ सुबह 11:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें