चंबा। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित तीस लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि स्वस्थ हुए मरीजों के बाद अब जिले में एक्टिव केस 164 रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2711 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 2496 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी तक 48 लोग कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना की जांच करवाएं।