फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय लोक अदालत में आए 2984 मामले, 2267 निपटाए

Sat, 14 Sep 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले की विभिन्न अदालतों में प्रस्तुत 2984 मामलों में से 2267 मामलों का निपटारा कर 2 करोड़ 21 लाख 11 हजार 615 रुपये के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न अदालतों में वसूली, बिजली बिल, बीएसएनएल वसूली, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के वसूली संबंधी मामले, यातायात संबंधी मामले प्रस्तुत हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा जसबंत ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत हुई। इसमें 42 में से 32 मामलों का निपटारा कर 68 लाख 72 हजार 918 रुपये के समझौते करवाए गए।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी 51 मामलों का निपटारा कर 42 लाख 90 हजार 96 के समझौते करवाए गए। वरिष्ठ सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की अध्यक्षता में लोक अदालत में 2106 में से 480 मामलों का निपटारा किया गया। 14 लाख 92 हजार 516 रुपये के समझौते करवाए गए। सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 430 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 430 मामलों का निपटान कर 15 लाख 7 हजार 700 के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन

सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या शर्मा की अध्यक्षता में 241 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 58 मामलों का निपटानकर 57 लाख 96 हजार, 940, सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में 184 में से 139 मामलों का निपटान कर 25 लाख 33 हजार 690 रुपये के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें