भरमौर (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में 29 युवाओं को निजी कंपनी में रोजगार मिला। इसमें ट्राइडेंट ग्रुप बरनाला ने 12 युवतियों का तथा गोदरेज बॉयस मोहाली के लिए 17 युवकों का चयन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राहुल राठौर प्रधानाचार्य आईटीआई लचोड़ी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मेले में गुलाब सिंह प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीएस पांडे, जेएमडी मैनपावर सॉल्यूशंस चंडीगढ़, ट्राइडेंट ग्रुप बरनाला, गोदरेज बॉयस प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कुल 105 युवक युवतियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने उपस्थित युवक युवतियों को अपने विचारों से प्रेरित किया।