फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी से 29 सड़कें बाधित, 143 ट्रांसफार्मर ठप, 700 गांवों में अंधेरा

Sat, 28 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिला में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण जिलेभर में 143 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जिससे करीब 700 गांवों में अंधेरा छा गया है। पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 29 सड़कें पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपमंडल भरमौर में बर्फबारी के चलते पठानकोट-भरमौर एनएच पर खड़ामुख तक वाहनों की आवाजाही संभव हो पाई। खड़ामुख से आगे भरमौर के लिए जाने वाली सड़क पर फिलसन के वजह से वाहन नहीं जा पाए। उपमंडल भरमौर में छह अन्य सड़कें पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। बर्फबारी के कारण उपमंडल में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं पांच पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से कई गांवों में पानी की संकट हो गया है।

जिला चंबा में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा-जोत मार्ग पर सुबह के समय बर्फबारी हुई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने अपनी मशीनरी से बहाल किया, लेकिन फिर से हिमपात होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। जिला मुख्यालय में दिनभर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी रहा, जिससे समूचा जिला चंबा प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बर्फबारी और बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर संबंधित उपमंडल अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को जल्द से जल्द बाधित सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



कहां कितनी सड़कें और ट्रांसफार्मर बाधित

भरमौर उपमंडल में छह प्रमुख मार्ग बाधित हो गए हैं। इसके अलावा चंबा, डलहौजी, तीसा, सलूणी और पांगी में एक-एक सड़क पर बर्फबारी के कारण आवाजाही बंद हो गई है। जिला मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे दिनभर खुला रहा, लेकिन बर्फबारी के कारण वाहन भरमौर नहीं पहुंच पाए और केवल खड़ामुख तक ही आवाजाही संभव हो पाई। वहीं तीसा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 71 ट्रांसफार्मर ठप्प पड़े है। जबकि, भरमौर में तीन, पांगी में चार, सलूणी में बीस, डलहौजी में बीस और चंबा उपमंडल में 25 ट्रांसफार्मर बाधित पड़ गए है।



बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर पलटा वाहन

चुराह विधानसभा क्षेत्र के बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर कठवाड़ के समीप बोलेरो वाहन बर्फ में फिसल कर पीछे फिसलने लगा। वाहन चालक ने वाहन को अपने स्तर पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं हो गया। इसपर उसने वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसे हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद वाहन सड़क के बीचोंबीच पलट गया। वहीं, डलहौजी और लक्कड़मंडी में बर्फबारी के कारण पर्यटकों कई वाहन फंस गए। पर्यटक धक्का लगाकर वाहनों को निकालते नजर आए।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

भरमौर तहसील मुख्यालय  में ताजा बर्फबारी से लदा एंबुलेंस वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें