फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 285 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में कारोना वेक्सीन का टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को 285 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ सेक्शनों में टीकाकरण किया गया। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग और 45 से 59 आयु वर्ग के विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के नौ सेक्शनों तीसा, चंबा, भरमौर, बालू, किलाड़, सिहुंता, चुवाड़ी, बनीखेत और चूड़ी में टीकाकरण किया गया। इसमें लोगों ने प्रथम और द्वितीय चरण में टीके लगवाए। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग सहित 45 से 59 वर्ष के विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल रहे। डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को जिले के नौ सेक्शनों में 285 लोगों ने कोरोना को टीके लगवाए। 60 वर्ष से अधिक आयु के 50 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें