फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विज्ञान के नए विचारों से पहचान बनाएंगे चंबा के 27 नन्हे वैज्ञानिक

Mon, 09 Nov 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पायर मानक प्रदर्शनी के लिए चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को मॉडल तैयार करने के लिए मिले 10 हजार रुपये
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि से नवाचारों को दे रहे आकार, प्रदर्शनी में पेश करेंगे वैज्ञानिक समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्कूली विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच अब मॉडल के रूप में प्रदर्शनी में नजर आएगी। इंस्पायर मानक योजना के तहत सत्र 2025-26 में चंबा जिले के 27 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
ये बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में अपने नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को वैज्ञानिक विचार को मॉडल में बदलने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी इस राशि से अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने में जुटे हैं। प्रदर्शनी में वे विभिन्न समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान और अपनी रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करेंगे। योजना का उद्देश्य स्कूली स्तर पर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और नवाचार की क्षमता विकसित करना है। इसके माध्यम से बच्चों को अपने वैज्ञानिक विचारों को प्रयोग और मॉडल के जरिये प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

जिले के 27 विद्यार्थियों का चयन स्कूली स्तर पर विकसित हो रही वैज्ञानिक प्रतिभा को भी दर्शाता है। प्रदर्शनी उनके लिए अपने मॉडल की उपयोगिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मंच बनेगी। इंस्पायर मानक योजना के जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार चंबा के 27 विद्यार्थी विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। प्रदर्शनी की तिथि प्रबंधन की ओर से जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें