फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत, 27 घायल

Thu, 17 Sep 2026 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलमी परिक्षेत्र में तड़के हुआ हादसा, पशुपालक भी चपेट में आकर झुलसा
विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक बेहोश रहे भेड़पालक, प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से राहत की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अलमी परिक्षेत्र में वीरवार तड़के करीब चार बजे बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत हो गई, जबकि करीब 27 बकरियां घायल हो गईं।
हादसे में भेड़पालक भिंदर भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। वह करीब 45 मिनट तक बेहोश रहे। बाद में उन्हें होश आ गया और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभावित पशुपालकों की पहचान तिलक, ठाकरू और भिंदर, निवासी डगेड़ गांव, लिल्ह क्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम क्षेत्र में मौसम खराब था। इसी दौरान अलमी परिक्षेत्र में बिजली गिरने से वहां मौजूद भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। अचानक हुए हादसे से पशुपालकों में अफरा-तफरी मच गई।
बड़ी संख्या में पशुधन की मौत से प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। खुंदेल पंचायत के प्रधान लतीफ मोहम्मद ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार राहत और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को वीरवार सुबह घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें