फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद धुंध से घिरी पांगी की पहाड़ियां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पांगी की चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश ने अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि जिले में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 25 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद लेबर ने मशीनरी की मदद से मौके पर पहुंच कर देरशाम तक बंद सड़कों को यातायात के लिए सुचारु करवाया।दूसरी ओर बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल भी खेतों में ही भीग गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर की ऊंची चोटियों मणिमहेश, काली छौ, कुगति, चौबिया, रूहणूकोठी, पांगी की चस्क भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, साच पास, सलूणी, तीसा और साहो की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों बनीखेत, डलहौजी, चुवाड़ी, सलूूणी, तीसा, सिल्लाघ्राट में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते भूस्खलन से भरमौर में 10, तीसा में 9, चंबा में 4 और सलूणी और पांगी में एक-एक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। सड़कें बंद होने से लोनिवि को करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
वहीं, जिला मुख्यालय में शनिवार को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के चलते शनिवार को बाजार में रौनक काफी कम रही। किसान सुरेंद्र सिंह, पंकज कुुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार का कहना है कि गेहूं की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में बारिश होने से फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि शनिवार को जिले में 25 सड़कें भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गए, जिन्हें देरशाम तक विभागीय लेबर ने मशीनरी की मदद से यातायात के लिए सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें