सिहुंता (चंबा)। हटली चौकी के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब 25 पेटियां बरामद की हैं। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान तिलक राज निवासी द्रड्डा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि सिहुंता थाना पुलिस टीम ने द्रमण-सिहुंता मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान मार्ग पर पिकअप आई, उसे रोका गया तो उसमें शराब बरामद हुई। पुलिस के समक्ष आरोपी कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।