चंबा। चंडीगढ़ से चंबा पहुंचे 241 छात्रों और अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। चंबा पहुंचने पर इन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
दस बसों के माध्यम से इन लोगों को चंबा पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से डलहौजी, चुवाड़ी, बनीखेत सहित जिला चंबा में क्वारंटीन किया गया है। इनकी बाकायदा निगरानी की जा रही है। बसें भी न्यू बस स्टैंड चंबा लौट आई है।
गौरतलब है कि जिले के रहने वाले छात्र और लोग लॉकडाउन के चलते बाहर फंस गए थे। इन्हें चंबा पहुंचाने के लिए अभिभावक मांग कर रहे थे। इसके बाद सरकार ने लोगों को लाने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया।
इसके मुताबिक रविवार को सुबह 10 बसें चंडीगढ़ हिमाचल भवन के लिए रवाना की गई। यहां से छात्रों और लोगों को गाड़ी के माध्यम से चंबा पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन किए गए लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
चुवाड़ी में 75 किए क्वारंटीन
चुवाड़ी क्षेत्र में 75 छात्रों और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जबकि अन्य तीन बसों में सवार छात्रों को डलहौजी जबकि शेष को चंबा भेजा गया है।
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि 241 छात्र और लोग चंबा पहुंचे। इन्हें विभिन्न स्थानों पर संस्थागत क्वारंटीन किया गया गया है। विभाग इन पर पूरी निगरानी रख रहा है।