चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने भरमौर ब्लॉक से रविवार को 24 सैंपल जांच के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर भेजे गए हैं। इसके अलावा एक सैंपल मेडिकल कॉलेज की फ्लू ओपीडी से लिया गया है। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार शाम तक चंबा आने का अनुमान है। चंबा जिले में मौजूदा समय में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है।
जो छह मरीज कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। राहत भरी खबर है कि पिछले कई दिनों में चंबा से भेजे जा रहे सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जोकि चंबावासियों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए रोजाना सैंपलिंग कर रहा है।
जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन लोगों को किसी से मिलने जुलने को लेकर सख्त मनाही की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा से रविवार को पालमपुर 25 सैंपल भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक चंबा आएगी। उन्होंने कहा कि चंबा में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं बचा है।