फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाड़का पंचायत के 24 विकास कार्य जांच के घेरे में, मौके पर परखी जाएगी हकीकत

Thu, 27 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। पंचायत बाड़का में 15वें वित्त आयोग के तहत करवाए विकास कार्यों को लेकर शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 24 कार्यों के मौके पर निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धीरज चौहान की शिकायत पर वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक करवाए गए विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद अब तकनीकी स्तर पर इन कार्यों की वास्तविक स्थिति परखी जाएगी।
खंड विकास अधिकारी, विकास खंड सलूणी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 24 विकास कार्यों का मौका निरीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए तीन तकनीकी सहायकों की समिति गठित की गई है। समिति में विक्रम सिंह, योगराज और चमन लाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

समिति को मौके पर जाकर सभी कार्यों का निरीक्षण करने और विस्तृत रिपोर्ट 3 सितंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के दायरे में पनिहार, पक्के रास्ते, इंटरलॉक टाइलें, श्मशान घाट, लिंक रोड समेत विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। आदेश की प्रतिलिपि जांच समिति के सदस्यों के अलावा शिकायतकर्ता धीरज कुमार, पंचायत के वर्तमान प्रधान और सचिव तथा पूर्व प्रधान प्रह्लाद कुमार को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें