फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कियाणी में जुटे 25 स्कूलाें के 225 खिलाड़ी

Sat, 10 Aug 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के रावमापा स्कूल कियाणी में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मार्च पास्ट के दौरान
विज्ञापन
चंबा। जोन स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 14 जोन के अंतर्गत आने वाले 25 स्कूलों के 220 प्रतिभागी खेलों में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कियाणी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा ने शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतिभागियों ने मुख्यातिथि के समक्ष मार्च पास्ट किया। मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट को सलामी दी। जोन इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि कियाणी में तीन दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी। प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन सहित अन्य खेलें होंगी। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ऐसे में निर्णायक मंडल की नजर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर रहेंगी। 25 स्कूलों के प्रतिभागी अपने-अपने स्कूल में विजेता ट्रॉफी ले जाने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसकी झोली में ही विजेता की ट्रॉफी जाएगी। मुख्यातिथि सरिता ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें