फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धन्छौ, दुनाली और जमाडू नाले पर जल्द बनेंगे पुल

Sat, 10 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा म​णिमहेश की और जाते श्रधालू।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाला पार करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। तीन पड़ावों पर नाले के ऊपर तीन नए अस्थायी पुल बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्देश मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी पुल बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। एक पुल धन्छौ, दूसरा दुनाली और तीसरी जमाडू में बनाया जाएगा।
अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा इसी माह शुरू होने वाली है। हालांकि, मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जून से शुरू हो चुका है। रोजाना 100 से 150 लोग मणिमहेश के लिए रवाना हो रहे हैं। मणिमहेश यात्रा शुरू होने पर यह संख्या रोजाना हजारों में पहुंच जाएगी। इसलिए भरमौर प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त से पहले तीनों स्थानों पर अस्थायी पुलों का निर्माण किया जाए। विभाग ने अपने मजदूर और कारीगर लगाकर पुल के निर्माण कार्य को जोर-शोर से शुरू करवा दिया है।

मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के चलने वाले रास्ते में कई स्थानों पर नाले को पार करना पड़ता है। नाले को बिना पुल की सहायता से पार करना असंभव रहता है, क्योंकि नाले में पानी का बहाव काफी अधिक होता है। ऐसे में अस्थायी पुलों का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम बनाएगा। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि 15 अगस्त से पहले तीनों स्थान पर अस्थायी पुलों का निर्माण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें