फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हड़सर से 2200 श्रद्धालुओं ने पवित्र डल के लिए किया कूच

Mon, 31 Aug 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
13 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर जन्माष्टमी पर करेंगे पवित्र स्नान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान सोमवार को हड़सर से करीब 2200 श्रद्धालुओं ने पवित्र डल के लिए पैदल कूच किया। श्रद्धालु करीब 13 किलोमीटर लंबे दुर्गम और खड़ी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग को पार कर मणिमहेश झील पहुंचेंगे।
अधिकांश श्रद्धालु कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पवित्र स्नान करने की तैयारी में हैं। सोमवार को गौरीकुंड में मौसम खराब रहने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी। इसके चलते हवाई सेवा के माध्यम से मणिमहेश जाने की बुकिंग करवाने वाले कई श्रद्धालुओं को भी पैदल मार्ग का रुख करना पड़ा। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हड़सर से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। हड़सर से आगे धन्छो, शिवघराट, सुंदरासी और गौरीकुंड होते हुए श्रद्धालु पवित्र डल तक पहुंचते हैं। दुर्गम रास्ते और खड़ी चढ़ाई के बावजूद भोले के भक्तों के कदम नहीं रुक रहे हैं। जयकारों के बीच श्रद्धालु मणिमहेश कैलाश के दर्शन और पवित्र स्नान की आस्था लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उधर, एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। ऐसे में श्रद्धालु पैदल ही मणिमहेश यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हड़सर से पवित्र डल तक करीब 13 किलोमीटर का पैदल सफर है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें