फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय लोक अदालतों में निपटाए गए 2,190 मामले

Sat, 11 Mar 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामलों का निपटारा करवाते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले की विभिन्न अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिले की विभिन्न अदालतों में 3,197 मामले लिए गए। इनमें 2,190 मामलों का निपटारा कर दिया गया। इसके अलावा 1.46 करोड़ के मुआवजों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया गया। चंबा में राष्ट्रीय लोक अदालत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन रघु की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सीनियर सिविल जज चंबा सुभाष चंद्र बसीन, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं सिविल जज चंबा कर्म प्रताप सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त सीनियर सिविल जज तीसा उमेश वर्मा और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त सीनियर सिविल जज डलहौजी सुमित ठाकुर ने अपनी-अपनी अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालतों में दीवानी, आपराधिक, राजस्व और वाहन अधिनियम सहित अन्य मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा अतिरिक्त जिला सत्र एवं न्यायाधीश फेमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत भी मामले निपटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें