फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाड़ में बढ़ा आवारा कुतों का आतंक, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी मुख्यालय किलाड़ में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सड़कों पर कुत्तों के झुंड सुबह से लेकर शाम तक घूमते रहते हैं। इसकी वजह से लोग छोटे बच्चों को अकेले कहीं भी भेजने से कतरा रहे हैं। क्योंकि आवारा कुत्ते कभी भी छोटे बच्चों पर झपट सकते हैं। कुत्तों के काटने से किलाड़ में आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास होते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजीव कुमार, दीपक, संजू, अजय कुमार, नवीन और अशोक कुमार ने बताया कि किलाड़ में दिन प्रतिदिन आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। समय रहते इन कुत्तों को पकड़कर रिहायसी बस्ती से जंगल में नहीं छोड़ा गया तो भविष्य में इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए लोगों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें