फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप भवन निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान करें जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप भवन निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान करें जमीन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हुई राजपूत कल्याण सभा चंबा की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजपूत कल्याण सभा चंबा की मासिक बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह जसरोटिया ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इसमें महाराणा प्रताप भवन के निर्माण को लेकर चरचा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए तीन से चार बिस्वा जमीन की आवश्यकता है। जिला मुख्यालय के दायरे में जमीन की तलाश चल रही है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि पदाधिकारी स्वेच्छा से निर्धारित भूमि की जमीन का समाधान करें। जिससे भवन निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभा की आगामी बैठक कठ्ठना गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया। महासचिव जसवंत ठाकुर ने बताया कि मैहला से एक गरीब लड़के को हर माह एक साल तक पांच सौ रुपये अपनी तरफ से देने का एलान किया है, जो राजपूत है। इसकी सभा के पदाधिकारियों ने प्रशंसा की। बैठक में तेज सिंह जसरोटिया, रविंद्र चाढ़क, मान सिंह ठाकुर, महिंद्र जंदरोटिया, राज सिंह, भुवनेश कटोच और शक्ति मोतलियाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें