किहार (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत विभिन्न पंचायतों में ईवीएम और वीवीपैट मशीन जागरूकता अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के दौरान विशेष टीम लोगों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी प्रदान कर रही है। अभियान के तहत गांव डाखरा में मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान टीम सलूणी के नोडल अधिकारी कमलेश कुमार, अजय सिंह, सुभाष चंद ने लोगों को जागरूक किया।